एकमा सीएचसी का निरीक्षण कर डीपीआरओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह एकमा प्रखंड के नोडल अधिकारी शशि कुमार ने रविवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

एकमा. जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह एकमा प्रखंड के नोडल अधिकारी शशि कुमार ने रविवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जांच की. निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिनमें डिलीवरी कक्ष की स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, फायर सेफ्टी सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता को देखा और मरीजों के लिए पेयजल आपूर्ति और अस्पताल में स्थापित जिम व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया. इसके अलावा वर्तमान में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन परीक्षण कार्य का भी अवलोकन किया और टीम को कार्य में तेजी व पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. निरीक्षण के उपरांत डीपीआरओ शशि कुमार ने अस्पताल परिसर में विकसित किए गए सुंदर पार्क की विशेष रूप से सराहना की. उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह का हरा-भरा पार्क विकसित करना एक सकारात्मक पहल है. इससे न केवल अस्पताल का वातावरण बेहतर होता है, बल्कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक सुकून भी मिलता है. इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इरफान अहमद, स्वास्थ्य सुपरवाइजर सत्येंद्र सिंह, बीएचएम वाहिद अख्तर, अकाउंटेंट ब्रजेश सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन