Bihar News: छपरा में ससुरालवालों ने पत्नी की विदाई नहीं की तो नाबालिग साली को ले भागा जीजा

पत्नी की मायके से विदाई नहीं होने पर जीजा ने अपनी नाबालिग साली को ही अगवा कर लिया. लड़की के पिता ने कहा कि आप मेरी बेटी सुकांति देवी के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा करूं.
बिहार के छपरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे जीजा साली का रिश्ता सवालों के घेरे में आ गया है. जहां पत्नी की मायके से विदाई नहीं होने पर जीजा ने अपनी नाबालिग साली को ही अगवा कर लिया. यह घटना गरखा थाना के उत्तर कदना गांव में घटी है.
यहां शादी करने के इरादे से एक जीजा द्वारा अपनी ही साली का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपित किया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी. धमकी में उन्होंने कहा था कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी 14 वर्षीया पुत्री का अपहरण कर उससे शादी कर लेगा. इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप मेरी बेटी सुकांति देवी के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा करूं.
इसी बीच उनकी नाबालिग बेटी शौच करने खेत की तरफ गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी. खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी पुत्री को जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले जा रहा था.
Also Read: पटना में विम बार बेचने के बहाने महिला से लूट ले गए जेवर, अब एक फोटो से ठगों की बढ़ेगी मुश्किल
प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. लड़की को बरामद करने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




