पेटीएम अपडेट करने के नाम पर होटल संचालक से 1.08 लाख की साइबर ठगी
गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी सुलोचन महतो के पुत्र रितेश महतो साइबर ठगी का शिकार हो गये.
छपरा. गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी सुलोचन महतो के पुत्र रितेश महतो साइबर ठगी का शिकार हो गये. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में रितेश महतो ने बताया कि गड़खा धर्माबागी बाजार स्थित उनके चाय-नाश्ता होटल पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और खुद को पेटीएम कंपनी का एजेंट बताया. उसने कहा कि आपका पेटीएम अपडेट करना जरूरी है, नहीं तो लेन-देन बंद हो सकता है. भरोसा दिलाने के बाद उसने रितेश से उनका मोबाइल फोन मांग लिया. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति करीब 10 से 20 मिनट तक मोबाइल में पेटीएम अपडेट करने का बहाना बनाकर छेड़छाड़ करता रहा और फिर वहां से चला गया. अगले दिन जब रितेश महतो किसी काम से बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक लाख आठ हजार 500 रुपये की अवैध निकासी हो चुकी है. घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और संबंधित बैंक डिटेल्स व ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए