कोहड़ा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
दाउदपुर /मांझी. स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बांके लाल प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना के अनुसार, देर शाम भोजन के लिए माता विमल देवी बेटे को बुलाने उसके कमरे में गयीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मां ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तब तक चीख-पुकार मच गयी. परिजन और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तब तक विशाल कुमार की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आत्महत्या से जुड़ी मामलों की जांच में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए