निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों की रद्द होगी दावेदारी
स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए जिन छात्र-छात्राओं का नाम पहली मेधा सूची में जारी किया गया है.
छपरा. स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए जिन छात्र-छात्राओं का नाम पहली मेधा सूची में जारी किया गया है. उनके नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित है. इस तिथि के बाद नामांकन नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी. ऐसे छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए जारी होने वाली दूसरी व तीसरी सूची में शामिल नहीं किये जायेंगे. उनकी जगह दूसरे छात्र-छात्राओं को नामांकन का मौका मिलेगा. रजिस्ट्रार प्रो नारायण दास ने इस संदर्भ में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. सभी कॉलेज के प्राचार्यों को भी पहली सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का नामांकन निर्धारित तिथि के अंदर स्वीकृत कर लेने का निर्देश दिया गया है. 30 जून को रविवार है, लेकिन नामांकन के लिए रविवार को भी कॉलेज में सभी काउंटर खुले रहेंगे. नामांकन के समय
आपके शहर में
विदित हो कि स्नातक में नामांकन के लिए पहली लिस्ट 24 जून को जारी की जा चुकी है. जिसमें शामिल छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया इस समय चल रही है. वहीं कुलपति के निर्देश पर नामांकन के लिए अप्लाइ करने से वंचित रह गये छात्रों को आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है. जो छात्र-छात्राएं अब तक ऑनलाइन अप्लाइ नहीं कर सके हैं. वह 29 जून तक विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं. इन छात्रों के नामांकन की सूची एक जुलाई को जारी की जायेगी. इसके बाद पांच जुलाई तक इन छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए