गैस सिलिंडर के लीकेज होने से लगी आग, बच्ची की मौत

Updated at : 31 May 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लीकेज होने से लगी आग, बच्ची की मौत

रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया वार्ड दो में शुक्रवार की दोपहर गैस लिकेज से लगी आग में नौ माह की बच्ची की झुलसने से बुरी तरह घायल हो गयी.

विज्ञापन

छपरा.

रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया वार्ड दो में शुक्रवार की दोपहर गैस लिकेज से लगी आग में नौ माह की बच्ची की झुलसने से बुरी तरह घायल हो गयी. आनन फानन में परिजनों ने रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया चौधरीटोला निवासी आस्तिक कुमार चौधरी की नौ माह की पुत्री मुस्कान कुमारी बतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक अनुसार बच्ची रूम में सोई हुई थी और उसी रूम में रसोई था, जिसे गैस सिलिंडर लिंकेज हो गया, जिसमें बच्ची मुस्कान झुलस गयी. बचाने गये पिता आस्तिक चौधरी भी घायल हो गये. सूचना के बाद सीओ ने कौशल किशोर मामले की जानकारी ली.

दुर्घटना में पुत्र की मौत से परिवार में छाया मातम : मढ़ौरा.

अपनी बीमार मां को देखने पहुंचे पुत्र की दुर्घटना में मौत से परिजनों में मातम छा गया. मृतक मढ़ौरा मुख्य बाजार निवासी विरेंद्र उर्फ वीरन सिंह का 48 वर्षीय पुत्र राजेश सिंह बताया गया है. वहीं हादसे में जख्मी दूसरे पुत्र राकेश सिंह की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार विरेंद्र सिंह की पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी और पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थी. वृद्ध महिला के इलाज में सुधार नहीं होने चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी. मां की बीमारी को सुनकर पुत्र राजेश सिंह देखने आये थे. राजेश सिंह अपने एक अन्य भाई के साथ अपनी मां को लेकर शुक्रवार की अहले सुबह पटना से मढ़ौरा घर लौट रहे थे. इसी दौरान दरियापुर फोर लेन पर उनकी कार लापरवाही से आगे-आगे लोहे का सरिया लेकर जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी. इस दौरान बुरी तरह से जख्मी हुए राजेश सिंह की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दूसरा भाई राकेश सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया था. घटना की सूचना आने पर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों में राजेश सिंह की मौत के बाद मातम छा गया. बता दें कि मृतक राजेश सिंह बोकारो स्टील प्लांट में काम करते थे. अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचे थे, लेकिन खुद ही हादसे में मौत का शिकार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन