राइट टू एजुकेशन के तहत ज्ञानदीप पोर्टल पर नामांकन शुरू
आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों ने अपने बच्चों को शहर के चुनिंदा स्कूलों में पढ़ने के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई शुरू कर दी है. जानकारी हो की गरीब बच्चों को मुक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने ज्ञानदीप पोर्टल तैयार कराया है.
छपरा. आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों ने अपने बच्चों को शहर के चुनिंदा स्कूलों में पढ़ने के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई शुरू कर दी है. जानकारी हो की गरीब बच्चों को मुक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग ने ज्ञानदीप पोर्टल तैयार कराया है. प्राइवेट स्कूलों में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से आरटीइ नामांकन की जा रही है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान प्रियंका रानी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 25 प्रतिशत निर्धन छात्रों को अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया जाता है. इस सत्र 2024-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गयी है आवेदन आने लगे हैं. शिक्षा विभाग ने इसके लिए ज्ञानदीप पोर्टल को कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालय में निःशुल्क नामांकन के लिए बनाया गया है. शिक्षा विभाग आइटीआई के तहत नामांकन प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है. ज्ञानदीप पोर्टल पर 16 जून तक निजी स्कूलों में बच्चों को एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद 18 और 19 जून को ऑनलाइन स्कूल एलॉट कर दिए जायेंगे. वहीं 20 जून से लेकर 30 जून तक सभी छात्रों की सत्यापन के साथ एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बच्चे उनके माता-पिता ज्ञानदीप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन साइबर के माध्यम से करवा रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए