महाशिवरात्रि पर नहीं बजेंगे डीजे और अश्लील गाने

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर नहीं बजेंगे डीजे और अश्लील गाने

महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सोनपुर. महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुआ. इस अवसर पर एसडीपीओ प्रतीश कुमार, बीडीओ अरोमा मोदी, सीओ राजकमल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शशि कुमार और प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी सहित विद्युत व अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक मे मौजूद सभी से विचार-विमर्श के बाद एसडीओ स्निग्धा नेहा ने स्पष्ट किया कि शिव बारात निकालने वाली समितियों को थाने में आवेदन देकर अनुमति लेना अनिवार्य होगा. जुलूस के दौरान डीजे, अश्लील गीतों और भड़काऊ नारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रूट चार्ट समय-सारिणी, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर सम्बंधित लोगो को अष्टम दिशा-निर्देश दिया गया. एसडीपीओ प्रतीश कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और मोबाइल पेट्रोलिंग का सहारा लेने की बात कही. उन्होंने लोगो से अपील किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें. और अगर असमाजिक तत्व और अफवाह कि जानकारी या सूचना हो तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें. बैठक के अंत में जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने बिजली विभाग को तारों की ऊंचाई दुरुस्त करने और नगर निगम को साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन