सारण: छठ में घर लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम; दिघवारा काउंटर पर भीड़, एक को मिला कंफर्म टिकट

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 2 है कैप्सन होगा-छठ का टिकट लेने के लिए दिघवारा स्टेशन पर शुक्रवार को जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दीपावली और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में टिकट न मिलने से परदेसियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति से घर पहुंचना हुआ मुश्किल।

विज्ञापन

Saran Train Update : दीपावली और छठ पर परदेस से घर लौटने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बिहार आने वाली अधिकांश ट्रेनों में छठ तक किसी भी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं है. कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी एक हजार के पार पहुंच गयी है. ऐसे में दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारियों के सामने छठ में घर लौटने का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता नहीं होने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों को अब टिकट नहीं मिलने के कारण परदेस में ही छठ मनाने की चिंता सताने लगी है.

व्रती महिलाओं को भी टिकट नहीं मिलने की चिंता

टिकट नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी छठ व्रत करने वाली महिलाओं और उनके परिवारों को हो रही है. छठ जैसे महापर्व पर हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. लेकिन इस बार ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं होने से उनके सामने घर पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गयी है.

परदेस में रहने वाले लोग टिकट के लिए परेशान हैं, तो गांव में रह रहे उनके परिजन भी उनके आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. परिवार के सदस्यों के घर नहीं पहुंचने की स्थिति में कई घरों में छठ का उत्साह फीका पड़ने की आशंका है.

दिघवारा स्टेशन पर सुबह से लगी रही भीड़

10 नवंबर को यात्रा के लिए टिकट बुकिंग को लेकर शुक्रवार को दिघवारा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुट गयी थी. रेलवे के निर्धारित आरक्षण नियम के तहत यात्री पहले से टिकट बुक करा रहे हैं. काउंटर खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग गये थे.

यात्रियों को उम्मीद थी कि काउंटर से उन्हें कंफर्म टिकट मिल जायेगा, लेकिन टिकट की सीमित उपलब्धता के कारण अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. बस स्टैंड निवासी दीपक कुमार को ही तेजस ट्रेन का एक कंफर्म टिकट मिल सका. बाकी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाया.

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक गोपालनाथ सिंह दिनभर यात्रियों को स्थिति समझाते और उन्हें शांत कराते नजर आए.

अधिकांश ट्रेनों में नो रूम, राजधानी की वेटिंग भी हजार पार

छपरा, हाजीपुर और पटना के रास्ते होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में छठ तक टिकट उपलब्ध नहीं है. बुकिंग के दौरान कई ट्रेनों में नो रूम बताया जा रहा है. वहीं, राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग एक हजार के पार पहुंच गयी है.

टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में रेलवे के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि रेलवे की ओर से पर्व के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों और विशेष व्यवस्था के दावे किये जाते हैं, लेकिन टिकट की उपलब्धता नहीं होने से दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारियों के लिए घर लौटना मुश्किल हो जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन