chhapra news : अनियंत्रित टेंपो पलटने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, छह लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

chhapra news : अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक चार वर्षीय बच्चें की मौत हो गयी. जबकि टेंपो में सवार आधा दर्जन अन्य लोग भी जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बनियापुर. अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक चार वर्षीय बच्चें की मौत हो गयी. जबकि टेंपो में सवार आधा दर्जन अन्य लोग भी जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिये इसुआपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना शुक्रवार की सुबह बनियापुर थाना क्षेत्र के एसएच 90 पर खबसी गांव के समीप की है. बताया जाता है कि टेम्पो छपरा की तरफ से इशुआपुर की तरफ जा रही थी. तभी चालक के अनियंत्रित होने से टेम्पो सड़क के किनारे पलट गयी. मृत बच्चा मशरख थाना क्षेत्र के अरना निवासी ओमप्रकाश राम का पुत्र दीपांशु कुमार है. परिजनों ने बताया दीपांशु का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा था. जहां से इलाज कराकर घर लौट रहे थे. तभी यह दुर्घटना हो गयी. घटना में मृत बच्चे की दादी योगेश्वरी देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है. घटना की सूचना बनियापुर थाने के अपर थनाध्यक्ष टुनटुन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच-पड़ताल में जुट गये. पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. इधर बच्चे की मौत पर माता-पिता सहित परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. इस हृदयविदारक घटना को देख स्थानीय लोगो की भी आंखे नम हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन