छपरा नगर निगम में नई सफाई एजेंसी के चयन की तैयारी तेज, दशहरा से पहले प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम का प्रशासनिक भवन

Chhapra Nagar Nigam: छपरा नगर निगम में नई सफाई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. दशहरा से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है ताकि त्योहारी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे. जानिए चयन के लिए क्या हैं प्रमुख बिंदु और कितनी है संसाधनों की जरूरत.

विज्ञापन

Chhapra Nagar Nigam: छपरा नगर निगम की सफाई एजेंसी का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो चुका है. इसके बावजूद नई एजेंसी के चयन तक पुरानी एजेंसी से ही सफाई का काम कराया जा रहा है. हालांकि, शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायतें बनी हुई हैं. ऐसे में नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी करना जरूरी माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, ईद मिलादुन्नबी और इसके बाद दशहरा को लेकर शहर में तैयारियां तेज होंगी. ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कमी का असर आम लोगों पर पड़ सकता है.

नगर निगम ही करेगा नई एजेंसी का चयन

पहले चर्चा थी कि सफाई एजेंसी का चयन राज्य स्तर पर केंद्रीयकृत तरीके से किया जायेगा. इसमें टेंडर की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा पूरी की जानी थी, जबकि अंतिम चयन नगर विकास विभाग के स्तर से होना था. अब इसमें बदलाव की बात सामने आ रही है.

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, नई सफाई एजेंसी के चयन की पूरी प्रक्रिया नगर निगम को ही करने का निर्देश प्राप्त हुआ है. इसके बाद निगम स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

टेंडर के कागजात तैयार, आयुक्त के लौटने का इंतजार

निर्देश मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया से संबंधित कागजात तैयार करने शुरू कर दिये हैं. टेंडर के प्रशासनिक कार्यों से जुड़े दस्तावेज भी तैयार किये जा रहे हैं.

नगर आयुक्त फिलहाल विशेष कार्य से मुख्यालय से बाहर हैं. उनके वापस लौटने के बाद तैयार टेंडर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे और इसके बाद टेंडर प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू होगी.

नई एजेंसी के चयन में इन बातों पर रहेगा जोर

नगर निगम की नई सफाई एजेंसी का चयन करते समय कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाना जरूरी है. इनमें प्रमुख रूप से—

  • एजेंसी के पास बड़े स्तर पर सफाई कार्य का पर्याप्त अनुभव हो.
  • आधुनिक सफाई उपकरण और पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध हों.
  • सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की शर्त हो.
  • काम में लापरवाही मिलने पर एजेंसी पर कड़ा जुर्माना लगाने का प्रावधान हो.

45 वार्डों में सफाई के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत

छपरा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई है. निगम क्षेत्र में 45 वार्ड हैं. शहर में 453 ब्रांच नाले, 43 मुख्य नाले और 15 मिसिंग लिंक वाले नाले हैं. इन नालों की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर बतायी गयी है.

वहीं, शहर में मुख्य और ब्रांच गलियों समेत करीब 1560 सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग 42 किलोमीटर है. इतनी बड़ी आबादी और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निगम को बड़े स्तर पर मानव संसाधन और मशीनरी की जरूरत होगी.

सफाई के लिए प्रस्तावित संसाधन

  • 800 से अधिक सफाई कर्मियों की जरूरत
  • 150 ट्रैक्टर की आवश्यकता
  • 75 गैमजीन और पे-लोडर की जरूरत
  • 10 से अधिक बुलडोजर की आवश्यकता

दशहरा से पहले नई एजेंसी के चयन का लक्ष्य

स्वच्छता पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नई सफाई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर से संबंधित कागजात तैयार कर लिये गये हैं. नगर आयुक्त के छुट्टी से लौटने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि दशहरा से पहले नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है और आम लोगों को सफाई व्यवस्था को लेकर परेशानी नहीं होने दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन