अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरायी, एक बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

एकमा से महराजगंज जाने वाली मुख्य सड़क मांझी बरौली पथ के चनचौरा बाजार के केनारा बैंक के समीप गुरुवार की सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकरा गयी.

विज्ञापन

एकमा. एकमा से महराजगंज जाने वाली मुख्य सड़क मांझी बरौली पथ के चनचौरा बाजार के केनारा बैंक के समीप गुरुवार की सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकरा गयी. इस हादसे में चालक को छोड़कर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पर रसुलपुर थाना को दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात डॉ विवेक प्रसाद ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का प्राथमिक उपचार कर छपरा रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के सहौदरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर जमुनिया गांव निवासी 75 वर्षीय जवाहरलाल महतो के रूप में हुई है, जो स्व तपस्या महतो के पुत्र थे. घायलों में 46 वर्षीय उत्तम चंद्र महतो (स्व सियाराम महतो के पुत्र), 40 वर्षीय फुल कुमारी देवी (कटारी लाल महतो की पत्नी, गोहाना गांव) और बारमती देवी (शिवशंकर महतो की पत्नी) शामिल हैं. घायलों ने बताया कि वे सभी अपने निजी बोलेरो गाड़ी से पश्चिमी चंपारण से बक्सर जा रहे थे, जहां न्यायालय में जमीन विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई होनी थी. इसी क्रम में तेज गति से गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे रिश्तेदारों के साथ रसुलपुर थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा और घायलों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया. पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन