ePaper

Bihar News: छपरा सदर अस्पताल के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराना हुआ आसान, अब स्कैन करते ही कटेगी पर्ची

Updated at : 23 Oct 2024 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा सदर अस्पताल

छपरा सदर अस्पताल

Bihar News: छपरा सदर अस्पताल के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराना अब आसान हो गया है. अब स्कैन करते ही पर्ची कट जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सारण जिले के सदर अस्पताल के ओपीडी विभाग में अब मरीजों को घंटों कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा. लगातार प्रभात खबर में मरीजों की परेशानी की खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए तीन काउंटर पर स्कैनिंग व शेयर की व्यवस्था नये सिरे से शुरू की है, जिसमें मरीज को एक ही कतार में खड़े होकर निबंधन कराने के बाद पास में ही दूसरे डाटा ऑपरेटर के द्वारा तत्काल पर्ची मुहैया करायी जायेगी. इसके बाद में बड़े ही आसानी से मरीज विभाग में जाकर अपना इलाज करा सकेंगे.

अब स्कैन करते ही कटेगी पर्ची

सदर अस्पताल के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने स्वयं सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मरीजों को आये दिन ऑनलाइन पर्ची काटने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है. जिसके मद्देनजर एक ही काउंटर पर स्कैनिंग व पर्ची देने का काम शुरू किया गया है. जानकारी के अनुसार ओपीडी विभाग में आये दिन मरीजों को ऑनलाइन निबंधन कराने में काफी परेशानी होती थी. सिर्फ एक काउंटर पर स्कैनिंग की व्यवस्था थी. तो वहीं दूसरे काउंटर पर दोबारा लाइन में लगकर पर्ची लेना पड़ता था. कई बार तो मरीजों के निबंधन में इतना समय लगता था की विभाग में पहुंचते-पहुंचते चिकित्सक अपने विभाग से निकल जाते थे.

Also Read: Bihar News: युवक ने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, पुलिस में नौकरी लगते ही पति को छोड़ा

पहले काफी भीड़ होने पर ही खुलता था तीसरा काउंटर

ओपीडी विभाग में पहले जहां दो ही काउंटर चालू अवस्था में थे. तीसरा काउंटर मरीजों की भीड़ को देखते हुए खोला जाता था, लेकिन बुधवार से सभी व्यवस्थाओं को बदल दिया गया है. निबंधन के लिए तीन काउंटर पर स्कैनिंग व शेयर की व्यवस्था कर दी गयी है. जिससे अब दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होंगी. पहले दूर दराज से आने वाले मरीजों को पूरे दिन इलाज करने में लग जाता था. इस निर्णय से मरीजों में भी काफी खुशी देखी गयी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन