Bihar Crime News: पत्नी के सामने हैवान बाप ने बनाया सगी बेटी को हवस का शिकार, फिर पीड़ता ने कर दिया...
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Oct 2024 4:52 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हैवान बाप ने अपनी सगी बेटी से पिछले दो साल से दुष्कर्म करता था.
Bihar Crime News: छपरा: बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक हैवान बाप ने अपनी सगी बेटी को हवस का शिकार बनाया और पिछले दो सालों से अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था. यह करतूत अपनी पत्नी के सामने करता था. हैवान पिता अपनी पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों को धमकाता भी था. यह बात बेटी किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी.
हैवान पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार
पत्नी के सामने ही दो साल तक बेटी के साथ गंदा काम करता रहा और यह सब बेटी चुपचाप सहती रही. लेकिन दो साल तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट पड़ा और बेटी ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और सीधे मुफस्सिल थाना पहुंच गई. थाने में महिला अधिकारियों के सामने अपनी आप बीती सुनाते हुए बेटी फफक फफक कर रोने लगी. पीड़िता की बातें सुनकर महिला पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए.
आरोपी पिता गिरफ्तार
मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर विशाल आनंद ने बताया कि दो साल तक पिता द्वारा बेटी का दुष्कर्म करने का मामला आया है. महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित लड़की के पिता के खिलाफ केस दर्ज का उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घंटों पूछताछ की, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता के बयान पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










