मंडल कारा में प्रशासन-पुलिस की छापेमारी, ली गयी सभी वार्डों की तलाशी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह मंडल कारा में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

छपरा. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह मंडल कारा में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की अहले सुबह की गयी. छापेमारी लगभग तीन घंटे तक चली. छापेमारी के दौरान मंडल कारा के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली गयी. महिला वार्ड, पुरुष कैदी वार्ड, अस्पताल वार्ड समेत कारागार के प्रत्येक वार्डो का गहनता से निरीक्षण किया गया. छापेमारी का उद्देश्य कारा परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, आपत्तिजनक सामग्री अथवा सुरक्षा में संभावित चूक की जांच करना था. तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई, जिसे प्रशासन ने संतोषजनक बताया. निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कैदियों की स्थिति, चिकित्सा सुविधा तथा प्रशासनिक प्रबंधन का भी जायजा लिया. अधिकारियों ने जेल अधीक्षक अमरजीत कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा एवं अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया. इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, एएसपी रामपुकार सिंह, लाइन डीएसपी, भगवान बाजार थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार, भगवान बाजार थाना के सूरज कुमार,चंद्र प्रकाश,सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन