सारण जिले के कई अधिकारियों को मिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सारण जिले के कई अधिकारियों को मिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने जिले के कई प्रखंडों में रिक्त पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदों पर तात्कालिक व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को कार्यभार सौंपा है.

विज्ञापन

छपरा. जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने जिले के कई प्रखंडों में रिक्त पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदों पर तात्कालिक व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को कार्यभार सौंपा है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा और योजना लिखा को अपने कार्य के अलावा छपरा सदर और नगर क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्य करने का आदेश दिया गया है. परसा प्रखंड की ग्रामीण विकास पदाधिकारी प्रिया भारती को भी अपने कार्य के अलावा उसी प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है. सोनपुर प्रखंड के ग्रामीण विकास पदाधिकारी केशव कुमार को अपने कार्य के साथ सोनपुर प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्य करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान प्रियंका रानी को दिघवारा प्रखंड, बनियापुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ बैठा को इसुआपुर प्रखंड और मकेर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा को अपने प्रखंड के अलावा तरैया प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन