Chhapra News : आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

Chhapra News : नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला के समीप आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

छपरा.

नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला के समीप आपसी विवाद में एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. घायल नगर थाना क्षेत्र के गिरि टोला मोहल्ला निवासी राजेश गिरि का पुत्र आदित्य गिरी बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि बीती रात बाजार से घर जाने के क्रम मे आर्य नगर कटहरी बाग के समीप चार बाइक पर सवार कुल नौ लोग, जिसमे रावल टोला के पिंटू सिंह व हरि सिंह समेत अन्य ने हथियार का भय दिखा कर बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद वे लोग रावल टोला के रास्ते दियारा क्षेत्र में लेकर चले गये जहां मेरे साथ मारपीट करने लगे. इसी बीच पिंटू सिंह वह उनके भतीजा हरि सिंह के द्वारा कमर से चाकू निकालकर वार कर दिया गया. बचाव के क्रम में चाकू घायल के हाथ पर लग गया. तत्पश्चात मौका देखते ही घायल वहां से फरार हो गया. वहीं सड़क पर आने के बाद स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगायी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां उसका इलाज जारी है. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घायल के फर्द बयान के आधार पर जांच की जा रही है. हालांकि उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच घटना घटित हुई है. घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खांगला जा रहा है. जिससे घटना की सही जानकारी का पता लग सके .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन