आंधी और पानी से मिली लोगों को गरमी से राहत

बनियापुर : विगत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गरमी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को मंगलवार को दोपहर बाद आयी तेज आंधी और झमाझम बारिश से ऊमस भरी गरमी से काफी हद तक राहत मिली. घंटों चली आंधी और बारिश से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा. बारिश के ठीक पहले आसमान में घनघोर […]
बनियापुर : विगत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गरमी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को मंगलवार को दोपहर बाद आयी तेज आंधी और झमाझम बारिश से ऊमस भरी गरमी से काफी हद तक राहत मिली. घंटों चली आंधी और बारिश से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा. बारिश के ठीक पहले आसमान में घनघोर बादल छाने से कुछ देर के लिये बिल्कुल अंधेरा हो गया. इधर बीन मौसम बरसात की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की वजह से परेशानी भी झेलनी पड़ी.
एकाएक आयी बारिश से किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर अरहर और मक्के की दौनी का कार्य चल रहा था, जो बारिश की वजह से प्रभावित हो गयी. सरोज साह, इदरीश अली, दशरथ राम सहित कई किसानों ने बताया कि फिलवक्त खरीफ फसलों की तैयारी चल रही थी. ऐसे में दो दिन पूर्व ही खरपतवार को नष्ट करने के लिये खेतों की जुताई करायी गयी थी. मगर बारिश के चलते मिट्टी गिली हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




