हथियार के बल पर महिला का अपहरण

छपरा(कोर्ट) : एक शादीशुदा व तीन बच्चों की मां का हथियार के बल पर अपहरण कर लिये जाने का एक मामला महिला के पति द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामले को मढ़ौरा निवासी मुन्ना राय ने दर्ज कराते हुए राजस्थान के जयपुर मोहनवाटिका निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य को अभियुक्त […]
छपरा(कोर्ट) : एक शादीशुदा व तीन बच्चों की मां का हथियार के बल पर अपहरण कर लिये जाने का एक मामला महिला के पति द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामले को मढ़ौरा निवासी मुन्ना राय ने दर्ज कराते हुए राजस्थान के जयपुर मोहनवाटिका निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है.
आरोप में कहा है कि उपरोक्त अभियुक्त आठ मई की रात हरवे-हथियार से लैश होकर चरपहिया वाहन से उसके दरवाजे पर आये और हथियार लहराते हुए सीधे घर में घुस गये. वे लोग उसकी पत्नी को कट्टा के बल पर ले जाने लगे, जिसका विरोध करने पर उसे तथा पत्नी दोनों को जख्मी कर दिया और पत्नी को जबरदस्ती वाहन पर बैठा कर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




