चाकू मारकर व्यवसायी से अपराधियों ने 70 हजार लूटे

Published at :21 Apr 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू मारकर व्यवसायी से अपराधियों ने 70 हजार लूटे

छपरा(सारण) : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर एक व्यवसायी से 70 हजार रुपये की राशि लूट कर फरार हो गये. घटना बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है. घायल व्यवसायी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में व्यवसायी संजय कुमार ने […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर एक व्यवसायी से 70 हजार रुपये की राशि लूट कर फरार हो गये. घटना बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है. घायल व्यवसायी का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में व्यवसायी संजय कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

छपरा जंकशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भोजनालय चलाने वाले संजय कुमार रतनपुरा मुहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं. रात में अपने भोजनालय की बिक्री के रूपये लेकर आवास पर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी संजय को चाकू से जख्म लगा है. अपराधियों की संख्या तीन बतायी गयी है. भगवान बाजार थाना के पुअनि अनुज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने स्टेशन पर जाकर गुरुवार को इसकी जांच की. पुअनि अनुज कुमार ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि भोजनालय संचालक का किसी वेंडर के साथ कोई विवाद था?
और इस घटना में लाइनर की भूमिका किसने निभाया. उन्होंने बताया कि व्यवसायी को चाकू से हल्का जख्म लगा है. पुलिस इस मामले में कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.
छपरा जंकशन से आवास जाते समय हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन