रेल मंत्री के आने को ले तैयारियां जोरों पर

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के 17 अप्रैल को आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु पहली बार छपरा आ रहे है, रेल मंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है. छपरा […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के 17 अप्रैल को आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु पहली बार छपरा आ रहे है, रेल मंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है. छपरा जंकशन, छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण जंकशन पर एक साथ कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया जायेगा और बिहार तथा झारखंड की रेल परियोजना का भी उद्घाटन शिलान्यास रेल मंत्री छपरा कचहरी स्टेशन से करेंगे. छपरा जंकशन पर भी कई सारी यात्री सुविधाओं का उद्घाटन होगा. जंकशन पर यात्रियों के लिए वाइ-फाइ सेवा शुरू की जायेगी.
वहीं सीसीटीवी से जंकशन की निगरानी होगा. तैयारियों को लेकर रेल महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी तथा मंडल रेल प्रबंधक एस के कश्यप ने शनिवार को छपरा में अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारी की समीक्षा की. विशेष ट्रेन से रेल महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी दिन के करीब साढ़े दस बजे पहुंचे. करीब एक घंटे तक वह छपरा जंकशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने कहा है कि छपरा जंकशन का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है.
यात्रियों को नवीनतम तकनीक पर आधारित आधुनिक गुणवत्ता युक्त यात्री सुविधा प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




