वैन से 48 कार्टन शराब बरामद

Published at :10 Apr 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
वैन से 48 कार्टन शराब बरामद

बनियापुर : पुलिस ने रविवार को पिकअप वैन तथा उसमें रखे विदेशी शराब को बरामद कर लिया. वैन में शराब के 48 कार्टन में लगभग पांच सौ लीटर शराब होने की बात बतायी जा रही है. हालांकि धंधेबाज तथा चालक फरार होने में सफल हो गये. शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा […]

विज्ञापन

बनियापुर : पुलिस ने रविवार को पिकअप वैन तथा उसमें रखे विदेशी शराब को बरामद कर लिया. वैन में शराब के 48 कार्टन में लगभग पांच सौ लीटर शराब होने की बात बतायी जा रही है. हालांकि धंधेबाज तथा चालक फरार होने में सफल हो गये. शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है.

थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ वह गश्ती के लिए निकले थे. इस दौरान एक पिकअप वैन कन्हौली संग्राम गांव के निकट एनएच 101 पर दक्षिण दिशा में जा रही थी. पिकअप वैन की तेज रफ्तार को देख पुलिस को शक हुआ. थानाध्यक्ष ने जब पिकअप वैन का पीछा किया, तब चालक सड़क पर ही वैन को छोड़ फरार हो गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब के धंधेबाज तथा पिकअप वैन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन