एनएच 101 पर हादसे में दो लोग हुए घायल

बनियापुर : थाना क्षेत्र के एनएच 101 पर पुछरी के निकट अनियंत्रित स्कार्पियो एवं साइकिल में जोरदार टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायल साइकिल सवार पुछरी निवासी सुरेश सिंह को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भेज […]
बनियापुर : थाना क्षेत्र के एनएच 101 पर पुछरी के निकट अनियंत्रित स्कार्पियो एवं साइकिल में जोरदार टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायल साइकिल सवार पुछरी निवासी सुरेश सिंह को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना भेज दिया गया.
वहीं स्कार्पियो पर सवार सभी घायल एक दूसरे वाहन से अनयत्र इलाज के लिए चले गये. अनियंत्रित स्कार्पियो साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद पास मे खड़ी एक बाइक मे भी जोरदार टक्कर मार बाइक को पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त करने के बाद बीस फीट गहरे गड्ढे में मे पलट गयी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दल-बल के साथ पहुंच कर स्कार्पियो, बाइक एवं साइकिल को अपने कब्जे मे लिया एवं वाहनो की सुरक्षा में घटनास्थल पर चौकीदार प्रतिनियुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




