पेड़ काट लेने पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

छपरा : तरैया थाना क्षेत्र के गुनराजपुर गांव में जबरन पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है.उक्त गांव निवासी केदार राय के कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके जमीन से […]
छपरा : तरैया थाना क्षेत्र के गुनराजपुर गांव में जबरन पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है.उक्त गांव निवासी केदार राय के कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है
कि उनके जमीन से जबरन आम व महुआ का पेड़ पड़ोसी संतोष राय, अभय राय, मंजू देवी व गीता देवी ने मिल कर काट लिया. इसका विरोध करने पर घर में घुस कर मारपीट किया गया. मारपीट के दौरान पत्नी के गले से सोने का चेन लेकर भाग गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




