यात्री सुविधाओं की ली जानकारी

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने छपरा जंकशन का गुरुवार की शाम निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार की चल रही योजनाओं की समीक्षा की. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक के वाशेबुल एप्रन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप ने छपरा जंकशन का गुरुवार की शाम निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार की चल रही योजनाओं की समीक्षा की. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक के वाशेबुल एप्रन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया और कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने सफाई, पेयजल, आपूर्ति, अनारक्षित टिकट काउंटर, बाहरी परिसर का मुआयना किया. इसके पहले डीआरएम श्री कश्यप काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रभात कुमार वाजपेयी के साथ पहुंचे. श्री वाजपेयी हावड़ा के लिए प्रस्थान कर गये और डीआरएम कश्यप निरीक्षण के उपरांत छपरा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी लौट गये. इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




