एक्सरे रिपोर्ट में हुआ खुलासा विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

Published at :28 Jan 2017 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सरे रिपोर्ट में हुआ खुलासा विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोशाला गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने गायब कर दिया. इस आशय की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में शनिवार को दर्ज करायी गयी. इस आशय की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में शनिवार को दर्ज करायी गयी. इस मामले में मृतका के पति जीतेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोशाला गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने गायब कर दिया. इस आशय की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में शनिवार को दर्ज करायी गयी. इस आशय की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में शनिवार को दर्ज करायी गयी. इस मामले में मृतका के पति जीतेंद्र कुमार राय उर्फ जीतू राय, ससुर अशोक राय, ननद और चचेरी सास को नामजद किया गया है.

घटना के बाद से सभी नामजद आरोपित फरार है. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महुअवा टोला गांव के अरूण कुमार राय की पुत्री कंचन कुमार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जीतेंद्र राय के घर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन घर छोड़कर सभी नामजद आरोपित फरार है. थानाध्यक्ष के अनुसार दहेज के लिए हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

और इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन