दो घरों से नकद समेत लाखों की चोरी

दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि में कोहरे व शीतलहर का लाभ उठाकर दो घरों में चोरो ने चोरी के घटना को अंजाम दिया. जिसमें एक घर तथा एक पॉल्ट्री फार्म से नकदी समेत लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर ली गयी. घटना के बाद लोगो में […]
दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि में कोहरे व शीतलहर का लाभ उठाकर दो घरों में चोरो ने चोरी के घटना को अंजाम दिया. जिसमें एक घर तथा एक पॉल्ट्री फार्म से नकदी समेत लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर ली गयी. घटना के बाद लोगो में भय व्याप्त है. ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोग अपने घरों में शाम होते ही दुबक जाते है. जिसका लाभ उठाने में चोर सफल हो रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर गांव के जितेंद्र मिश्र के मकान में चोर छत के रास्ते प्रवेश के नीचे के कमरे खोल ड्रेसिंग दराज में रखे बैग से नकदी 17 हजार रुपये सहित एक सोने की चैन तथा चांदी का एक जोड़ा पायल समेत कमरे में रखे जैकेट व पैंट से पर्स लेकर चंपत हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




