एसएम समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

छपरा (सारण) : विदेशी शराब का कारोबार करने वाले स्टेशन मास्टर तथा बजरंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व कर्मियों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस ने छपरा कचहरी रेल थाने में शनिवार को दर्ज की. इसके बाद से श्यामकौड़िया के स्टेशन मास्टर रवींद्र राय ड्यूटी छोड़कर फरार है. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान […]
छपरा (सारण) : विदेशी शराब का कारोबार करने वाले स्टेशन मास्टर तथा बजरंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व कर्मियों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस ने छपरा कचहरी रेल थाने में शनिवार को दर्ज की. इसके बाद से श्यामकौड़िया के स्टेशन मास्टर रवींद्र राय ड्यूटी छोड़कर फरार है.
रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि श्यामकौड़िया रेलवे स्टेशन के रेलवे आवास से 153 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया था. मामले में नामजद स्टेशन मास्टर रवींद्र राय और बजरंग कंस्ट्रक्शन के मालिक तथा कर्मियों समेत सभी कारोबारी फरार है. इस मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसमें श्यामकौड़िया के चार-पांच कारोबारियों की भी तलाश रेलवे पुलिस कर रही है.
रेलवे पुलिस को आशंका है कि स्टेशन मास्टर और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की मिलीभगत से रेलवे आवास से शराब रखने तथा बेचने का धंधा चल रहा था. दर असल छपरा थावे रेलखंड पर अमान परिवर्तन का कार्य चल रहा है. इस वजह से ट्रेनों का परिचालन बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




