बैग चुरा कर भाग रहे अपराधी को जीआरपी ने दबोचा

Published at :23 Nov 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बैग चुरा कर भाग रहे अपराधी को जीआरपी ने दबोचा

छपरा (सारण) : यात्री का बैग चुरा कर भाग रहे एक अपराधी को राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की रात रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव के संजय तिवारी का पुत्र विपिन तिवारी है. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि अप इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन में छपरा-सीवान […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : यात्री का बैग चुरा कर भाग रहे एक अपराधी को राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की रात रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव के संजय तिवारी का पुत्र विपिन तिवारी है. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि अप इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन में छपरा-सीवान रेलखंड पर दरौंदा स्टेशन पर अपराधी एक यात्री का बैग लेकर ट्रेन से कूद गया और भागने लगा, जिसे ट्रेन के मार्गरक्षी दल के जवानों ने पकड़ लिया.

अपराधी के पास से बरामद बैग में तीन हजार रुपये, कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया गया. वह सीवान के यात्री रामअयोध्या यादव का है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित यात्री के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मार्गरक्षी दल के जवानों की तत्परता व सक्रियता से अपराधी को पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन