साढ़े 61 हजार मामलों का हुआ निष्पादन

छपरा (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा की ओर से शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित अदालत का जिला जज सह जिला विधिक सेवा के अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत लोक अदालत प्रारंभ […]
छपरा (कोर्ट) : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा की ओर से शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित अदालत का जिला जज सह जिला विधिक सेवा के अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत लोक अदालत प्रारंभ हुआ, जिसमें आपराधिक व दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद,
मनरेगा, बिजली और पानी बिल, वाणिज्य कर, आयकर, वन अधिनियम के अलावे रेलवे दावा, बैंक ऋण तथा अन्य न्यायालय में लंबित अपील आदि से संबंधित 70 हजार 852 मामले आये. इनमें 61 हजार 549 मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निष्पादन किया गया. जिसमें दोनों पक्षों द्वारा चार करोड़ 87 लाख 64 हजार 589 रूपये का आपसी समझौता हुआ. जिला जज के आदेश पर उपरोक्त मामलों के निष्पादन के लिए 19 बेच का गठन किया गया था,
जिसमें प्रत्येक बेंच में एक न्यायिक पदाधिकारी तथा उनके सहायता के लिए दो अधिवक्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं लोक अदालत में शामिल एक दर्जन बैंकों के 587 मामले का निष्पादन किया गया, जिसमें तीन करोड़ 54 लाख 50 हजार 859 रूपये पर समझौता हुआ तथा 89 लाख 94 हजार 558 रूपये के राजस्व की रिकवरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




