शहर के बाजार से गायब हो रहा है खुदरा रुपया

छपरा (सारण) : पूरी राशि का पेट्रोल-डीजल लेना है तो, पांच सौ, एक हजार का नोट चलेगा. अगर कम लेना है तो खुदरा रूपये देना होगा. यह कहना है पेट्रोल पंप कर्मियों का. पांच सौ और एक हजार रूपये का नोट लेकर पेट्रोल डीजल भरवाने जाने पर वाहन परिचालकों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही […]
छपरा (सारण) : पूरी राशि का पेट्रोल-डीजल लेना है तो, पांच सौ, एक हजार का नोट चलेगा. अगर कम लेना है तो खुदरा रूपये देना होगा. यह कहना है पेट्रोल पंप कर्मियों का. पांच सौ और एक हजार रूपये का नोट लेकर पेट्रोल डीजल भरवाने जाने पर वाहन परिचालकों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है. कई स्थानों पर पेट्रोल पंप मालिकों ने बकायदा नोटिस भी चस्पा कर रखा है. जिस पर लिखा है कि पांच सौ या एक हजार रूपये से कम का डीजल-पेट्रोल लेना है तो खुदरा रूपये दीजिए.
इसको लेकर विवाद भी उत्पन्न हो रहा है. कई स्थानों पर मारपीट की नौबत आ पड़ी. पांच सौ और एक हजार रूपये के पुराने नोट देकर कम का पेट्रोल और डीजल मांगने वालों के साथ पेट्रोल पंप कर्मी दुर्व्यवहार भी कर रहे है. पेट्रोल पंप पर जो खुदरा रूपये देकर वाहन परिचालक डीजल पेट्रोल खरीद रहे है, उसे दबाकर रख रहे हैं और अपने पास पहले से जमा कर रखे गये पांच सौ-एक हजार के नोट बदल रहे है. इस वजह से बाजार में एक सौ रूपये के नोट की किल्लत हो गयी है. पेट्रोल पंप मालिकों की मनमानी के खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं सुन रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




