हत्या मामले में आरोपित संजय को आजीवन कारावास की सजा

Published at :03 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में आरोपित संजय को आजीवन कारावास की सजा

छपरा (कोर्ट) : हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में आरोपित को कोर्ट ने सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनायी है. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओमप्रकाश पांडेय ने बनियापुर थाना कांड संख्या 238/15 के सत्रवाद 299/16 की सुनवायी […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : हरवे हथियार से लैस कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में आरोपित को कोर्ट ने सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनायी है. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओमप्रकाश पांडेय ने बनियापुर थाना कांड संख्या 238/15 के सत्रवाद 299/16 की सुनवायी करते हुए मामले में आरोपित बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव निवासी रंजीत राय को भादवि की धारा 302‍/149 में आजीवन कारावा व 10 हजार अर्थ दंड तथा 27 आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष सश्रम कारावास व 5 हजार अर्थ दंड की सजा सुनायी है.

अर्थदंड नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली निवासी सवाली राय की 21 अक्तूबर 2015 को रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के पुत्र सुमन कुमार राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रंजीत राय समेत 6 को नामजद अभियुक्त बनाया था. 26 अक्तूबर को न्यायाधीश के इस मामले में आरोपित रंजीत राय को दोषी करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन