रिटायर्ड अभियंता के घर से लूट वारदात. 20 डकैतों ने परिजनों को बंधक बना की लूटपाट

Published at :26 Oct 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड अभियंता के घर से लूट वारदात. 20 डकैतों ने परिजनों को बंधक बना की लूटपाट

तरैया : थाना क्षेत्र भटौरा गांव निवासी व रिटायर्ड अभियंता राजेंद्र किशोर सिंह के घर में सोमवार की रात्रि भीषण लूटकांड में नकदी समेत लाखों की संपत्ति लेकर डकैत फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 12 बजे श्री सिंह के घर के पीछे से 20 की संख्या में डकैतों ने छत पर […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र भटौरा गांव निवासी व रिटायर्ड अभियंता राजेंद्र किशोर सिंह के घर में सोमवार की रात्रि भीषण लूटकांड में नकदी समेत लाखों की संपत्ति लेकर डकैत फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 12 बजे श्री सिंह के घर के पीछे से 20 की संख्या में डकैतों ने छत पर चढ़ कर उनके बेटे व पोते को पिस्तौल के बल पर बंधक बना कर लूटपाट की.

डकैत 20-25 वर्ष के नवयुवक थे. सभी मुंह बांधे हुए थे. बंधक बनाने के बाद घर में रखे 20 सूटकेस,चार ट्रंक,दो अलमारी को झाड़ दिया और 20 लाख के गहने समेत एक लाख नकदी लेकर आराम से फरार हो गये. डकैतों के जाने के बाद ग्रामीण जुटे तथा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. पुलिस व ग्रामीण श्री सिंह के घर के पीछे बागवानी में जांच कर रहे थे. जांच के क्रम पुलिस को बागवानी से एक कंगन मिला. मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह ने शीघ्र डकैतों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है. पुलिस ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस संबंध में थाने में पीड़ित गृहस्वामी के पुत्र उपदेश कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी.

20 लाख के गहने व एक लाख नकदी लेकर हुए फरार
पहुंचा खोजी कुत्ता
लाखों की लूटपाट के मामले में मंगलवार की दोपहर छपरा से खोजी कुत्ता तरैया थाने पहुंचा. मढ़ौरा एएसपी अशोक कुमार व तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में घटना स्थल से खोजी कुत्ता निकला, जो सरेया रत्नाकर गांव स्थित किनवार टोला पहुंचा. कुत्ते ने एक खपरैल के घर में प्रवेश किया तथा घर के दो कमरों में घुसा.
वहीं एक कमरे में कुत्ता नहीं घुसा. कुत्ते के उक्त घर में घुसने पर भटौरा गांव के ग्रामीण आक्रोशित होकर हो-हल्ला करने लगे तथा अपराधी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. उक्त घर में एक वृद्ध महिला थी, जो पुलिस को चकमा देकर निकल गयी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन