दशहरे पर सलेमपुर चौक पर दिखेगा बेलूड़ मठ

छपरा (सारण) : शहर के सलेमपुर चौक के पास दशहरा मेला के अवसर पर मेलार्थी बेलूड़ मठ का दर्शन कर सकेंगे. शहर के मध्य में स्थित सलेमपुर चौक का जगह की कमी के कारण पंडाल भले छोटे आकार का होता है, लेकिन मेलार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. जय माता दी स्टार क्लब […]
छपरा (सारण) : शहर के सलेमपुर चौक के पास दशहरा मेला के अवसर पर मेलार्थी बेलूड़ मठ का दर्शन कर सकेंगे. शहर के मध्य में स्थित सलेमपुर चौक का जगह की कमी के कारण पंडाल भले छोटे आकार का होता है, लेकिन मेलार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. जय माता दी स्टार क्लब की ओर से इस वर्ष पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित बेलूड़ मठ की आकृति बनवाया जा रहा है जिस पर करीब ढाई लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है.
पंडाल व प्रतिमा का निर्माण का कार्य कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार ज्योति दादा की देख-रेख में हो रहा है. 1999 से स्थापित पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रतिदिन प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष पंडाल को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए सजावट की व्यापक व्यवस्था की गयी है. कृत्रिम रोशनी से जगमग किया जायेगा. पंडाल को मठ के मूल स्वरूप और आस-पास के वातावरण भी उसी रूप में बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




