तीज की खरीदारी के लिए उमड़े लोग सड़क हुआ जाम

मढ़ौरा. आस्था व महिलाओं का पर्व हरितालिका तीज रविवार को होने की वजह से शनिवार को बाजार की रौनक काफी बढ़ गयी . मुख्य बाजार में सड़क के किनारे ठेलों पर सजी दुकानें खरीदारों के लिये सजी थी तो लेकिन राहगीरों के लिए मुसीबत बनी गई. कारण की मुख्य सड़कों पर चलने वाले दुपहियां एवं […]
मढ़ौरा. आस्था व महिलाओं का पर्व हरितालिका तीज रविवार को होने की वजह से शनिवार को बाजार की रौनक काफी बढ़ गयी . मुख्य बाजार में सड़क के किनारे ठेलों पर सजी दुकानें खरीदारों के लिये सजी थी तो लेकिन राहगीरों के लिए मुसीबत बनी गई. कारण की मुख्य सड़कों पर चलने वाले दुपहियां एवं चारपहिया वाहनों को बाजार को पार करने में घंटों लग जाते हैं.
डबरा नदी पर बने पुल फल बेचने वालों की मंडी बनी थी. इस पर्व को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करती है. पूरे दिन अन्न जल ग्रहण किये बिना ही रहकर रात्री मे भगवान शिव की पूजन कर व्रत कथा सुनती है और भगवान से अपने पति की दीर्घ जीवन की आशीर्वाद मांग व्रत समाप्ति पर ही अन्न जल ग्रहण करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




