सबलपुर दियारा क्षेत्र में पांच सौ मीटर में गंगा का कटाव शुरू

छपरा (सदर) : गंगा, सोन एवं घाघरा के जल स्तर में कमी के बाद अब कटाव जोड़ों पर है. सोनपुर प्रखंड के सबलपुर दियारा में गंगा नदी से कटाव जोड़ों पर है. विगत 24 घंटे में कटाव 50 मीटर से बढ़ कर 500 मीटर तक पहुंच गया है. कटाव पर काबू पाने के लिए जल […]
छपरा (सदर) : गंगा, सोन एवं घाघरा के जल स्तर में कमी के बाद अब कटाव जोड़ों पर है. सोनपुर प्रखंड के सबलपुर दियारा में गंगा नदी से कटाव जोड़ों पर है. विगत 24 घंटे में कटाव 50 मीटर से बढ़ कर 500 मीटर तक पहुंच गया है. कटाव पर काबू पाने के लिए जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी प्रयासरत है.
बाढ़ रोधी कार्य के लिए कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी बाढ़ के बावजूद भी जल संसाधन की टीम मंगलवार की शाम को कटाव रोधी कार्य करने में लग गयी है. कार्यपालक अभियंता के अनुसार कटाव रोधी कार्य के लिए जीओ बैग, इसी बैग आदि बाढ़ रोधी सामग्री मांगने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कटाव रोधी कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




