लाखों का चलंत शौचालय बना शोभा की वस्तु

Published at :02 Aug 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों का चलंत शौचालय बना शोभा की वस्तु

फतुहा : नगर पंचायत द्वारा तीन माह पूर्व खरीदे गये लाखों का चलंत शौचालय शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. जानकारी के अनुसार चलंत शौचालय तीन माह पूर्व खरीदी गयी है और प्रखंड मुख्यालय में इसे रख दिया गया है. जहां यह बरबाद हो रहा है. जबकि इसे शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर रख […]

विज्ञापन

फतुहा : नगर पंचायत द्वारा तीन माह पूर्व खरीदे गये लाखों का चलंत शौचालय शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. जानकारी के अनुसार चलंत शौचालय तीन माह पूर्व खरीदी गयी है और प्रखंड मुख्यालय में इसे रख दिया गया है. जहां यह बरबाद हो रहा है. जबकि इसे शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर रख दिया जाता

तब जहां आम लोगों को फायदा होती. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत चलंत शौचालय की खरीदारी की गयी है, जिसे शहर के गंगा घाटों पर भीड़ के मद्देनजर भेजा जायेगा और बड़े आयोजनों में इसे इस्तेमाल किया जायेगा.

मामला चाहे जो भी हो अभी तक चलंत शौचालय खरीदे तीन माह हो गये, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं हो सका है. इसकी खरीदारी पर प्रश्नचिन्ह लगता नजर आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन