गड्ढे में गिरा टैंकर, चालक घायल

Published at :08 Jul 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में गिरा टैंकर, चालक घायल

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार की सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल ड्राइवर की पहचान सिवान जिले के ललन राय […]

विज्ञापन

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार की सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घायल ड्राइवर की पहचान सिवान जिले के ललन राय का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक खाली टैंकर को ड्राइवर सीवान से पटना ले जा रहा था. प्रखंड मुख्यालय के पास टैंकर एक पुलिया को पार करने के दाैरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन