क्यों बेपटरी हुई थी राजधानी अनुसंधान. दो वर्ष बाद भी नहीं पता चला

छपरा (सारण) : राजधानी हादसे को हुए दो वर्ष हो गये लेकिन अब तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. छपरा-सोनपुर रेलखंड पर छपरा ग्रामीण और गोल्डेनगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप 25 जून, 2014 को राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इस दुर्घटना में पांच ग्रामीणों की मौत हो […]
छपरा (सारण) : राजधानी हादसे को हुए दो वर्ष हो गये लेकिन अब तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. छपरा-सोनपुर रेलखंड पर छपरा ग्रामीण और गोल्डेनगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप 25 जून, 2014 को राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इस दुर्घटना में पांच ग्रामीणों की मौत हो गयी थी और दो दर्जन यात्री घायल हो गये थे. रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना का कारण नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट करना बताया था,
जबकि जिला प्रशासन ने तकनीकी कारणों से दुर्घटना होने की बात कही थी. बाद में कई स्तरों पर इसकी जांच करायी गयी. तत्कालीन रेलमंत्री सदानंद गौड़ा और रेल राज्यमंत्री दुर्घटना के आठ घंटे के अंदर घटनास्थल पर पहुंचे थे. रेलवे ने मुख्य संरक्षा आयुक्त से दुर्घटना की जांच करायी, लेकिन जांच रिपोर्ट का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. जिला प्रशासन ने दुर्घटना के बाद मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और कांड का अनुसंधानक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




