सत्याग्रह में गांधीवादी नेता वीपी राजगोपाल होंगे शामिल

छपरा : बिहार सर्वोदय मंडल द्वारा मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय सत्याग्रह में प्रसिद्ध गांधीवादी नेता पीवी राजगोपाल शिरकत करेंगे. उक्त बातें मंडल के महामंत्री मनोहर मानव एवं समाजसेवी जगदीश सिंह ने आरडीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बतायीं. उन्होंने बताया कि जल, जंगल एवं आवासीय अधिकार हेतु शहर से सटे नबीगंज बीन […]
छपरा : बिहार सर्वोदय मंडल द्वारा मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय सत्याग्रह में प्रसिद्ध गांधीवादी नेता पीवी राजगोपाल शिरकत करेंगे. उक्त बातें मंडल के महामंत्री मनोहर मानव एवं समाजसेवी जगदीश सिंह ने आरडीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बतायीं. उन्होंने बताया कि जल, जंगल एवं आवासीय अधिकार हेतु शहर से सटे नबीगंज बीन टोलिया में मंडल द्वारा उक्त सत्याग्रह आयोजित किया गया है.
उन्होंने बताया कि पीवी राजगोपाल पहली बार छपरा आ रहे हैं. श्री मानव ने बताया कि बीन टोली शराबबंदी अांदालन का केंद्र रहा है. सत्याग्रह में बड़ी संख्या में भूमिहीन, किसान, मजदूर व महिलाएं शिरकत करेंगी. मौके पर पूर्व डीएसपी रामनाथ सिंह, प्रो वाल्मिकी स्वामी तथा केशव कुमार भोला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




