ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

Published at :29 May 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाने के नेवाजी टोला पेट्रोल पंप के पास ट्रक से कुचल जाने से घायल युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गयी. वह शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह जिले के मढ़ौरा थाने के सोहपुर गांव के डीपी यादव का […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाने के नेवाजी टोला पेट्रोल पंप के पास ट्रक से कुचल जाने से घायल युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गयी. वह शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह जिले के मढ़ौरा थाने के सोहपुर गांव के डीपी यादव का पुत्र पुलिस यादव बताया जाता है.

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर भगवान बाजार थाने के सअनि हरेराम सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि पुलिस यादव छपरा से घर वापस लौट रहा था, तभी शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे ट्रक ने उसे कुचल दिया. घायल अवस्था में गड़खा के ही अशोक राय ने सदर अस्पताल में उसे भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह कोलकाता में किसी कंपनी में काम करता था. छुट्टी में अपने घर आया था.

सड़क दुर्घटना में लिपिक जख्मी : जिले के मशरक थाने के गंगौली गांव निवासी तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान लिपिक श्रीकांत सिंह सड़क दुर्घटना में शनिवार को घायल हो गये. यह घटना घर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाते समय हुई. वे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात हैं. उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उनके सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. फिलहाल सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है और स्थिति गंभीर बतायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन