ठेकेदार को चाकू मार 35 हजार लूटे

Published at :27 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार को चाकू मार 35 हजार लूटे

छपरा (सारण) : जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में मजदूर सप्लायर ठेकेदार को चाकू मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया तथा 35 हजार रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की है. इस दौरान ठेकेदार की बाइक को भी अपराधियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल को परिजनों ने प्राथमिक उपचार केंद्र मशरक में […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में मजदूर सप्लायर ठेकेदार को चाकू मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया तथा 35 हजार रुपये लूट लिये. घटना गुरुवार की है. इस दौरान ठेकेदार की बाइक को भी अपराधियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घायल को परिजनों ने प्राथमिक उपचार केंद्र मशरक में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. घायल युवक खजुरी गांव के प्रभु पांडेय का पुत्र नीकू पांडेय बताया जाता है. घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

परिजनों ने बताया कि नीकू पांडेय बेतिया-मोतिहारी में मजदूर सप्लायर का कार्य करता है. वह मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान करने जा रहा था. इसी दौरान खजुरी गांव में घेर कर चाकू मार दिया तथा बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उसे पीठ में तीन जगहों पर चाकू लगा है. घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने नीकू पांडेय को घायल कर दिया. 35 हजार रुपये लूटे जाने के आरोप की जांच की जा रही है. इस मामले में आरोपित लोगों से नीकू पांडेय की पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन