तरबूज लाने जा रहे मजदूर की गंडक में डूबने से मौत

पानापुर : थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाकबंगला घाट पर बुधवार की सुबह गंडक नदी में डूब जाने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक इसी गांव का परमा ठाकुर बताया जाता है. नाई का काम करने वाला परमा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए मौसमी मजदूरी भी करता था. परिजनों के अनुसार तरबूज […]
पानापुर : थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाकबंगला घाट पर बुधवार की सुबह गंडक नदी में डूब जाने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक इसी गांव का परमा ठाकुर बताया जाता है. नाई का काम करने वाला परमा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए मौसमी मजदूरी भी करता था. परिजनों के अनुसार तरबूज लाने के लिए वह गंडक नदी के दियारे जाने की बात कह कर सुबह घर से निकला था. परमा के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
घटना की खबर आसपास के गांवो में फैलते ही नदी घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक के आठ नाबालिग बच्चों की करुण चीत्कार से घाट पर माहौल गमगीन हो गया था. ग्रामीणों द्वारा परमा के शव की तलाश का काफी प्रयास किया गया. समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




