बैंक लूट मामले में नहीं हुई गवाही

छपरा (कोर्ट) : जिला मुख्यालय से जनता बाजार शाखा के लिये जा रहे पंजाब नेशनल बैंक के सवा करोड़ रुपये की लूट मामले में अभियोजन द्वारा कोई भी गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से लूट मामले में गवाही नहीं हो सकी और कोर्ट ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि तय की […]
छपरा (कोर्ट) : जिला मुख्यालय से जनता बाजार शाखा के लिये जा रहे पंजाब नेशनल बैंक के सवा करोड़ रुपये की लूट मामले में अभियोजन द्वारा कोई भी गवाह को प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से लूट मामले में गवाही नहीं हो सकी और कोर्ट ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि तय की गयी है. शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में लूट मामले में साक्षी की गवाही के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी.
इसमें किसी गवाह के उपस्थित नहीं होने के कारण न्यायाधीश ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की है. वहीं, इस मामले में आरोपित सुदामा राय को पेशी के लिए मंडल कारा से न्यायालय लाया गया, जहां पेशी के बाद अगली तिथि को फिर से आने का आदेश देते हुए मंडल कारा भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




