अमित शाह के अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष

छपरा/सोनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा अमित शाह के चुने जाने पर रविवार को भाजपाइयों में हर्ष का माहौल रहा. कई जगह मिठाइयां बांटी गयीं, तो कई जगहों पर पटाखा फोड़ हर्ष का इजहार किया गया. भाजपा आरटीआइ मंच के अध्यक्ष डॉ धीरज कुमार सिंह ने अमित शाह की ताजपोशी पर […]
छपरा/सोनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा अमित शाह के चुने जाने पर रविवार को भाजपाइयों में हर्ष का माहौल रहा. कई जगह मिठाइयां बांटी गयीं, तो कई जगहों पर पटाखा फोड़ हर्ष का इजहार किया गया. भाजपा आरटीआइ मंच के अध्यक्ष डॉ धीरज कुमार सिंह ने अमित शाह की ताजपोशी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा. जिला भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू,
दिनेश सिंह राजन, पवन वर्मा, मृणाल सौरभ, रामाशंकर सिंह, संजय पासवान आदि ने अमित शाह के दोबारा चुने जाने पर खुशी का इजहार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










