परसा में नवविवाहिता का अपहरण

Published at :19 Dec 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
परसा में नवविवाहिता का अपहरण

परसा में नवविवाहिता का अपहरण परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में एक नवविवाहित महिला का अपहरण महिला के मायके के ही एक युवक द्वारा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर महिला के ससुर द्वारा अपनी बहू के अपहरण करने के मामले को लेकर परसा थाने में प्राथमिकी […]

विज्ञापन

परसा में नवविवाहिता का अपहरण

परसा : थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में एक नवविवाहित महिला का अपहरण महिला के मायके के ही एक युवक द्वारा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर महिला के ससुर द्वारा अपनी बहू के अपहरण करने के मामले को लेकर परसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्राथमिकी में बताया है कि तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की एक युवती से उनके पुत्र की शादी हुई थी. शादी के बाद इसी गांव के एक युवक द्वारा गत 15 दिसंबर की रात्रि अपहरण कर लिया गया. प्राथमिकी में युवक द्वारा लड़की के पिता को पुत्री का अपहरण करने की धमकी दिये जाने का भी आरोप लगाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन