चार प्रखंडों के बीडीओ व बीएओ का वेतन रुका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 11:22 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : प्रशासनिक निर्देश व राशि उपावंटन के एक माह बाद भी डीजल सब्सिडी की प्रथम किस्त की राशि वितरण नहीं करनेवाले चार प्रखंडों के बीडीओ तथा बीएओ का वेतन अगले आदेश तक डीएम ने रोक दिया है. वहीं, दरियापुर, मढ़ौरा,नगरा एवं मकेर के बीडीओ व बीएओ से 24 घंटे के अंदर जवाब देने […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : प्रशासनिक निर्देश व राशि उपावंटन के एक माह बाद भी डीजल सब्सिडी की प्रथम किस्त की राशि वितरण नहीं करनेवाले चार प्रखंडों के बीडीओ तथा बीएओ का वेतन अगले आदेश तक डीएम ने रोक दिया है.
वहीं, दरियापुर, मढ़ौरा,नगरा एवं मकेर के बीडीओ व बीएओ से 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है.पत्र में डीएम ने लिखा है कि खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए धान के बिचड़ों की सिंचाई, धान एवं मक्का फसलों की सिंचाई के लिए एक जुलाई को ही राशि उपावंटित कर दी गयी थी, परंतु अब तक राशि का वितरण नहीं किया गया.
पत्र में डीएम ने यह भी लिखा है कि अविलंब राशि की निकासी कर नियमानुसार चयनित किसानों के बीच राशि का वितरण आरटीजीएस के तहत नहीं कराया गया, तो चारों बीडीओ एवं बीएओ के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. आदेश की प्रति तीनों अनुमंडलों के एसडीओ, जिला कोषागार पदाधिकारी को भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










