सड़क किनारे कुएं के कारण हो रहे हादसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन

परसा : प्रखंड की परसौना पंचायत स्थित परसादी विद्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुराना कुआं जानलेवा बन गया है. बनकेरवा-सोनपुर मुख्य पथ से परसादी गांव से कट कर परसौना बाजार जाने वाली सड़क में पुराने जजर्र कुएं के समीप झाड़ियां व खरपतवार की वजह से यात्रियों को कुआं नजर नहीं आ पाता. […]
विज्ञापन
परसा : प्रखंड की परसौना पंचायत स्थित परसादी विद्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पुराना कुआं जानलेवा बन गया है. बनकेरवा-सोनपुर मुख्य पथ से परसादी गांव से कट कर परसौना बाजार जाने वाली सड़क में पुराने जजर्र कुएं के समीप झाड़ियां व खरपतवार की वजह से यात्रियों को कुआं नजर नहीं आ पाता. जिससे दर्जन भर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि सड़क किनारे स्थित इस कुआं दूर से नहीं देखा जा सकता है. क्योंकि कुआं के ऊपर कोई घेराव नहीं है. चारो तरफ का घेराव का दीवार ध्वस्त होकर कुएं में गिर चुका है. कई बार मवेशियों को भी कुएं में गिर कर अपनी जान गंवानी पड़ी है. यदि कुएं की घेराबंदी नहीं करायी गयी, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. कई दुर्घटना होने के बावजूद भी कोई सूचक चिह्न् नहीं लगाया गया है. जिससे अनजान वाहन चालक ज्यादा कुएं का शिकार बनते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कुएं की घेराबंदी करायी जाये, जिससे कुएं की वजह से लोग हादसे के शिकार न हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










