सोनपुर : शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से अधिक बीमार, गांव में मचा कोहराम

Updated at : 17 Feb 2020 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर : शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से अधिक बीमार, गांव में मचा कोहराम

सोनपुर:बिहार के सोनपुर मेंएक शादी समारोह में भोजन करने से सौ से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर है.बतायाजा रहा है कि शादी समारोह के बाद लोग अपने घर चले गये. इसी बीच तबीयत खराब होने की सूचना के बीच अचानक गांव में कोहराम मच गया. समारोह में खाना खाने से करीब सौ से […]

विज्ञापन

सोनपुर:बिहार के सोनपुर मेंएक शादी समारोह में भोजन करने से सौ से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर है.बतायाजा रहा है कि शादी समारोह के बाद लोग अपने घर चले गये. इसी बीच तबीयत खराब होने की सूचना के बीच अचानक गांव में कोहराम मच गया. समारोह में खाना खाने से करीब सौ से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गयी. उल्टी व दस्त अचानक आना शुरू हो गये. एक के बाद एक लोग बीमार होते गये. पीड़ितों को आनन-फानन में निजी चिकित्सकों व अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी का इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सोनपुर के बैजलपुर निवासी अखिलेश सिंह की बेटी की शादी 16 फरवरी को हुई थी. एक तरफ शादी की रश्में निभायी जा रही थी. वहीं, दूसरी तरफ सराती व बराती पक्ष के लोग खाना खाने में लग गये. इसके बाद लोग अपने घर निकल गये. सोमवार करीब 12 बजे से अचानक लोगों को उल्टी व दस्त आना शुरू हो गया. एक के बाद एक लोग बीमार होते गये.

सोमवार तीन बजे दिन तक करीब सौ से अधिक लोग पीड़ित हो गये. जिन्हें निजी चिकित्सकों व अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी काइलाज चल रहा है. सूचना पर सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रतिनिधि व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह गांव व उसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तथा इसकी जानकारी सांसद राजीव प्रताप रुडी को दिया. सांसद ने वरीय पदाधिकारियों को समुचित चिकित्सा के लिये कहा.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ शंभु शरण पांडेय, डीसीएलआर शिव रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर पंकज कुमार, सीओ रामाकांत महतो सहित कई अन्य पदाधिकारी तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरि शंकर चौधरी ने कहा कि चिकित्सकों की टीम इलाज के लिये लगी हुई है. जिले से भी टीम आ रही है. मामला विषाक्त भोजन का लगता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन