भव्य रूप से आयोजित होगा गणतंत्र दिवस, समारोह की तैयारी में जुटे कर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छपरा : गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिये परामर्शदातृ समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर प्रभात फेरियां निकाली जायेगी. मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में सरकार की […]
विज्ञापन
छपरा : गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिये परामर्शदातृ समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर प्रभात फेरियां निकाली जायेगी. मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से जुड़ी संदेश देते हुए आकर्षक झांकियां निकाली जायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
दिन में फैंसी मैच का आयोजन होगा व शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. डीएम के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस संबंधी शानदार आयोजन कराने का निदेश देते हुए कहा गया कि सभी पदाधिकारी जिनको जो कार्य आवंटित किया गया है उसे ससमय पूर्ण करा ले.
डीएम के द्वारा कहा गया जिन विभागों के द्वारा झांकी निकाली जायेगी वे उसके थीम व डिजाइन तैयार कर उपविकास आयुक्त को जानकारी दें और बेहतर झांकी निर्माण का प्रयास करें. जिला परिवहन पदाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का नोडल बनाते हुए डीएक के द्वारा निदेश दिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 3:30 बजे प्रारंभ करायें और उसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित सरकारी विद्यालयों की सहभागिता के लिए प्रयास करें.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किये जाने की बात जिलाधिकारी के द्वारा कही गयी. डीएम के द्वारा उक्त अवसर पर विशेष साफ-सफाई व रंग रोगन कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी हर किशोर राय, उपविकास आयुक्त डॉ आदित्य प्रकाश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन